अभय से समर्पण तक,
सृजन से अकर्म तक,
विस्मृति से दर्शन तक,
स्वास्थ्य से विदेह तक,
कारण से अकारण तक,
ज्ञात से अज्ञात तक,
बुद्धि से प्रज्ञा तक,
श्रव्य से अनाहत तक,
सच से सत्य तक,
अचौर्य से अपरिग्रह तक,
अहिंसा से प्रेम तक,
प्रेम से करुणा तक,
विचार से ध्यान तक,
शक्ति से भक्ति तक,
मुखर शब्द से निशब्द मौन तक,
सब कहीं से कहीं नहीं तक,
' सब कुछ ' से ' कुछ न ' तक,